Bajaj Chetak 3503 लॉन्च - ₹1.10 लाख में 153km की रेंज!
भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है, और इसमें एक बड़ा नाम है बजाज ऑटो का। कंपनी ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर सीरीज Bajaj Chetak में नया और सबसे किफायती वैरिएंट Chetak 3503 लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.10 लाख रुपए रखी गई है, जिससे यह 35 सीरीज की सबसे सस्ती स्कूटर बन जाती है।
इस लेख में हम Chetak 3503 के फीचर्स, बैटरी, रेंज, डिज़ाइन और बाकी दोनों वैरिएंट – Chetak 3501 और 3502 – से तुलना करके आपको पूरी जानकारी देंगे।
Bajaj Chetak Highlight
बजाज चेतक 35 सीरीज: वैरिएंट्स की रेंज और कीमत
Bajaj ने Chetak 35 Series के तीन वैरिएंट्स पेश किए हैं:- Chetak 3501 – ₹1,27,243 (Ex-showroom, Bangalore)
- Chetak 3502 – ₹1,19,999 (Ex-showroom, Bangalore)
- Chetak 3503 – ₹1,10,000 (Ex-showroom)
3503 को कंपनी ने अप्रैल 2025 में लॉन्च किया, जबकि अन्य दो वैरिएंट दिसंबर 2024 में ही पेश किए गए थे। यह नया वैरिएंट उन्हीं ग्राहकों के लिए है जो कम कीमत में एक भरोसेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं।
नई डिजाइन और प्लेटफॉर्म में बदलाव
Chetak 35 Series का डिज़ाइन रेट्रो स्टाइल को बरकरार रखते हुए मॉडर्न टच के साथ पेश किया गया है। इसमें घोड़े की नाल के आकार का फ्रंट LED DRL क्रोम एलिमेंट्स और नया टेपरिंग टेल सेक्शन दिया गया है। 3503 वैरिएंट में भी वही लंबी 80mm सीट और बड़ा फ्लोरबोर्ड मिलेगा, जिससे राइडिंग में ज्यादा कंफर्ट मिलेगा।
नई सीरीज में बिलकुल नया प्लेटफॉर्म इस्तेमाल हुआ है, जिसमें बैटरी को फ्लोरबोर्ड के नीचे रखा गया है। इसका फायदा यह है कि स्कूटर में अब 35 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिल रहा है। इसके अलावा व्हीलबेस भी 25mm बढ़कर 1,350mm हो गया है।
बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस
Chetak 3503 में कंपनी ने अब तक की सबसे बड़ी 3.5kWh LFP बैटरी का इस्तेमाल किया है। यह बैटरी फुल चार्ज पर 153km की IDC सर्टिफाइड रेंज और 120-125km की रियल वर्ल्ड रेंज देती है।जहां 3501 और 3502 की टॉप स्पीड 73kmph है, वहीं 3503 में आपको 63kmph की टॉप स्पीड मिलती है। इसमें थोड़े बेसिक परफॉर्मेंस एलिमेंट्स हैं, लेकिन आम शहर की राइडिंग के लिए यह काफी है।-
चार्जिंग की सुविधा
3501 में 950W ऑनबोर्ड चार्जर मिलता है, जिससे यह स्कूटर 3 घंटे में 0-80% चार्ज हो जाता है। 3502 में 950W ऑफबोर्ड चार्जर है, जो इसे 3:25 घंटे में चार्ज करता है। हालांकि, 3503 के चार्जिंग टाइम की सटीक जानकारी अभी कंपनी ने नहीं दी है, लेकिन संभावना है कि यह लगभग 4 घंटे के अंदर 80% तक चार्ज हो जाएगा।फीचर्स तुलना: 3501 vs 3502 vs 3503
फीचर 3501 3502 3503 डिस्प्ले टच TFT Non-touch TFT कलर LCD स्मार्टफोन कनेक्टिविटी फुल + टेक पैक बेसिक + टेक पैक ब्लूटूथ बेसिक की-फॉब हां नहीं नहीं ब्रेक सिस्टम डिस्क (फ्रंट) डिस्क (फ्रंट) ड्रम (फ्रंट) राइडिंग मोड्स इको + स्पोर्ट (टेक पैक) सिर्फ इको सिर्फ इको टॉप स्पीड 73 kmph 73 kmph 63 kmph चार्जर ऑनबोर्ड 950W ऑफबोर्ड 950W TBD
फीचर | 3501 | 3502 | 3503 |
---|---|---|---|
डिस्प्ले | टच TFT | Non-touch TFT | कलर LCD |
स्मार्टफोन कनेक्टिविटी | फुल + टेक पैक | बेसिक + टेक पैक | ब्लूटूथ बेसिक |
की-फॉब | हां | नहीं | नहीं |
ब्रेक सिस्टम | डिस्क (फ्रंट) | डिस्क (फ्रंट) | ड्रम (फ्रंट) |
राइडिंग मोड्स | इको + स्पोर्ट (टेक पैक) | सिर्फ इको | सिर्फ इको |
टॉप स्पीड | 73 kmph | 73 kmph | 63 kmph |
चार्जर | ऑनबोर्ड 950W | ऑफबोर्ड 950W | TBD |
टेक-पैक: क्या आपको खरीदना चाहिए?
3501 और 3502 दोनों वैरिएंट्स में एक एडिशनल Tech Pack का ऑप्शन मिलता है, जिसमें शामिल हैं:- जियो-फेंसिंग
- ट्रिप और डेटा एनालिटिक्स
- गाइड-मी-होम लाइट
- टोहइंग अलर्ट
- ओवर-स्पीड अलर्ट
- स्मार्टफोन कनेक्टिविटी फीचर्स
हालांकि, 3503 में यह टेक-पैक सीमित फीचर्स के साथ आता है और इसमें सीक्वेंशियल इंडिकेटर्स और ऑन-बोर्ड डॉक्यूमेंट स्टोरेज जैसी सुविधाएं नहीं हैं
मुकाबला: कौन-कौन है इस रेस में?
Bajaj Chetak 35 Series भारत में पहले से मौजूद प्रीमियम ई-स्कूटर्स को सीधी टक्कर दे रही है:- Ola S1 Pro
- TVS iQube
- Ather Rizta
- Vida V2
3503 की कीमत इन सभी से कम है, लेकिन परफॉर्मेंस और फीचर्स के हिसाब से यह शहरी उपभोक्ताओं के लिए एक संतुलित विकल्प हो सकता है।
Post a Comment